Ad

Tag: ForGoodGovernance

पांच राज्यों की ६३० सीटों के लिए भाजपा सुशासन बनाम कुशासन के मुद्दे को लेकर मतदाताओं के बीच जाने को तैयार है

[नई दिल्ली]पांच राज्यों की विधान सभाओं के लिए घोषित चुनावों में भाजपा सुशासन बनाम कुशासन के मुद्दे को लेकर मतदाताओं के बीच जायेगी|
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मध्यप्रदेश+राजस्थान+दिल्ली+छत्तीस गढ़ की सभी ५९० विध्न सभा की सीटों के साथ मिजोरम की ४० सीटों में अनेकों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी|
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीस गढ़ में शिव राज सिंह और रमण सिंह की सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है जबकि दिल्ली+राजस्थान में कांग्रेसी सरकारें कुशासन और भ्रस्टाचार के जीते जागते उदहारण हैं|उन्होंने बताया कि चरों राज्यों के १३२४११ बूथों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है और उनका प्रशिक्षण जारी है |इसी आधार पर उन्होंने दावा किया कि चारों राज्यों में भाजपा की विजय पताका फहराएंगे