Ad

Tag: GirirajSingh

गिरिराज सिंह ने मोदी विरोधी लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बता कर नए सांसदों को संकेत दिया?

भाजपा के बिहार में कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने आज फिर एक विवादित सियासी बयान उछाल कर विरोधियों को नया मुद्दा दे दिया | गिरिराज सिंह ने आज फिर यह कह कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि सभी आतंकवादी एक ही ‘‘समुदाय विशेष से आते हैं |वैसे यह आरोप कोई नए नहीं है इससे पूर्व भी ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं लेकिन गिरिराज सिंह ने कुछ लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बताते हुए जिस प्रकार मुस्कुराते हुए “कुछ लोग” शब्दों का उच्चारण किया उससे लगता है कि यह किसी सोची समझी रन नीति के अंतर्गत ही किया गया है | बिहार से चुन कर आने वाले हिंदूवादी सांसदों के लिए यह एक संकेत हो सकता है|
गिरिराज सिंह ने कहा है कि आतंकवाद के आरोप में पकड़े गए लोग एक ही समुदाय के क्यों हैं? सिंह यहीं नहीं रुके वरन उन्होंने मोदीके कुछ विरोधियों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त भी बता डाला|
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही बोकारो में चुनाव प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया था जिसपर काफी बवाल हुआ था।श्री सिंह ने कहा था कि मोदी को रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं। चुनाव बाद ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।इसको लेकर ऍफ़ आई आर भी दर्ज हुई थी और श्री सिंह को जमानत भी दी गई है|
चुनाव आयोग ने गिरिराज पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रचार करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था। इसके बाद पार्टी की ओर से भी उन्हें हिदायत दी गई कि इस तरह के विवादित बयान न दें लेकिन गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किलों में डालने का काम कर डाला है |