Ad

Tag: HARIYALI Teej Of B J P

भारतीय जनता पार्टी ने अपने केन्द्रीय कार्यालय में हरियाली तीज का आनंद लिया

[दिल्ली]भाजपा ने आज तीज महोत्सव मनाया और ,भूख+भय+भ्रष्टाचार+महंगाई के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए ऊर्जा प्राप्त की | भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] ने अपने केन्द्रीय कार्यालय में हरियाली तीज का आनंद लिया| सावन माह में ऐसे आयोजन और किये जाने हैं|
भाजपा की २८ जुलाई की शाम हरियाली सावन महोत्सव तीव पर्व के नाम रही|जिसमे राजनितिक भाषण या प्रेस रिलीज के बजाय सावन के सुहावने ,मन लुभावने गीत गूंजे | श्री मति सुषमा स्वाराज को सावन प्रतीक चिन्ह के रूप में झूला भेंट किया गया|
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राज नाथ सिंह + सावित्री सिंह+ श्री मति सुषमा स्वराज +महिला मोर्चे की अध्यक्षा सरोज पांडेआदि उपस्थित थे|
अध्यक्षा पांडे ने चूडियाँ+ तिलक +पुष्प से महिलाओं का स्वागत किया|
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से प्राप्त उमंग+ऊर्जा+उल्लास से सभी बहने नारी शक्ति के रूप में भूख+भय+भ्रष्टाचार+महंगाई खत्म करने के लिए जुटेंगी| गौरतलब है कि २९ जुलाई को ताल कटोरा स्टेडियम में महिला कार्यकर्त्ता सम्मलेन है जिसमे आज प्राप्त उर्जा को इस्तेमाल करने की घोषणा भी की गई है|
मुख़्तार अब्बास नकवी मुस्लिम सभा और एल के अडवाणी के अनुसूचित जाति के कार्यक्रम के पश्चात अब तीज महोत्सव में महिलाओं को एकत्रित करने का प्रयास कहा तक सफल होगा यह तो २९ जुलाई के ताल कटोरा स्टेडियम में ही पता चल पायेगा|