Ad

Tag: Indian Vaccine

कॉमनवेल्थ कन्ट्रीज क्लब की सदस्यता में नफा नुकसान देखने का समय आ गया

                                                   झल्ली गल्लां

राष्ट्रवादी चिंतक 

ओए झल्लेया! स्वाद आ गया।ये ब्रिटेन वाले अपनी ग्रेटनेस का रुआब झाड़ते हुए हसाडे मुल्क की विश्व स्वीकृत मानव मात्र की रक्षक वैक्सीन की उपलब्धि का अपमान कर रहे है।हसाडी सरकार ने भी टिट फ़ॉर टेट का इनका ही नियम इन पर लागू करते हुए ब्रिटेन से आ रहे 700 हवाई यात्रियों का RTPCR करवा के 10 दिन के क्वारंटाइन के लिए इनके चॉइस प्लेस पर भेज दिया।हमारी देसी भाषा मे इसे कहते है “जैसे को तैसा”

झल्ला

ओ भापा जी!कॉमनवेल्थ कन्ट्रीज क्लब की सदस्यता में नफा नुकसान देखने का समय आ गया

ये ब्रिटेन एक व्यापारी मुल्क है। इसीलिए इनकी ना के पीछे भी कोई व्यवसायिक कारण छुपा होणा है।आपको मालूम होणा चाहिए कि भारत को आजादी देते समय इसे अपने चंगुल के कॉमन वेल्थ कन्ट्रीज के क्लब में शामिल रखने को  ब्रिटिश क्राउन ने देश के दो टुकड़े करवा दिए।बिना पर्याप्त व्यवस्था के ही देश विभाजित कर दिया जिसने विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी को जन्म दिया। दस लाख निर्दोष मारे गए और सवा करोड़ के लगभग विस्थापित हो गए।इतने बड़े बलिदान के बावजूद भारत का अपमान अब नही सहेगा हिंदुस्तान।कॉमन वेल्थ  कन्ट्रीज क्लब में रहने का नफा नुकसान देखना जरूरी हो गया है।जल्द ही गुणा भाग जरूरी हो गया है।