Ad

Tag: Jail Bharo Andolan

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित: उत्तराखंड में विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ आन्दोलन चलेगा :डॉ एल के वाजपई

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है|यह स्थगन उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के मध्यनजर किया गया है|
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि २६ से ३० जून तक राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आन्दोलन चलाया जाना था लेकिन उत्तराखंड में हुई त्रासदी के पीड़ितों के कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी जरुरी है इसीलिए अब २६ तारीख को जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है डॉ वाजपई ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक जिले और तहसील में कार्यकर्ता दान पात्र लेकर जायेंगे और राहत सामग्री+धन राशि एकत्र करेंगे|उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थिति बेहद चिंताजनक है और वहां दवाये+सूखा खाद्य सामग्री+तिरपाल तथा कम्बल भेजे जाने हैं|
डॉ वाजपई ने यह भी बताया कि २६ जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह लखनऊ आयेंगे तब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राहत राशि कि पहली किश्त भी सौंपी जाएगा| प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भाजपा के ५५ विधायकों का एक माह का वेतन राहत कोष में भेजा जा चुका है|

भाजपा के उ.प्र. के विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन दान किया

भाजपा के उत्तरप्रदेश विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन भेज दिया है| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि प्रदेश एसेम्बली में उनकी पार्टी के ५५ विधायक हैं प्रत्येक एम् एल ऐ का एक माह का वेतन लगभग ८०००/=है अत ४४००००/= राहत के लिए भेज दिए गए हैं|
डॉ वाजपई ने गुवाहटी से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह में जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ किया जाएगा|उस समय प्रत्येक जिले में दान पात्र रखे जायेंगे और राहत कोष में योगदान के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया जाएगा| डॉ वाजपई ने इस प्राकृतिक आपदा पर घोर चिंता व्यक्त करते हुए आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि उत्तराखंड में आई इस सदी कि सबसे त्रासदी में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं उनके सकुशल लौटने के कामना भी उन्होंने की है|

भाजपा ने उत्तराखंड में प्रस्तावित जेल भरो आन्दोलन को फिलहाल स्थगित किया

भाजपा ने उत्तराखंड में अपने प्रस्तावित जेल भरो आन्दोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है|उत्तराखंड में बाड़ के रोप आई प्राकृतिक आपदा के चलते यह स्थगन किया गया है|पार्टी की वेब साईट पर यह घोषणा की गई है|
गौरतलब है कि ८ से ९ जून को गोवा में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस की नीतियों के विरोध में १७ से ३० जून तक देश भर में सत्याग्रह और जेल भरो आन्दोलन छेड़ने की घोषणा की थी| २५ -२६ जून को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी | इस काले दिन की याद दिलाने के लिए भी जेल भरो आन्दोलन का निर्णय लिया गया है| पिछले दिनों उत्तराखंड में बाड़ से हुई भरी तबाही के कारण भाजपा ने अपने प्रस्तावित जेल भरो आन्दोलन को उत्तराखंड के लिए स्थगित कर दिया है|