Ad

Tag: JusticeKrishanMurari

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी होंगे पंजाब+हरि हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

[दिल्ली,चंडीगढ़] न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी होंगे पंजाब+हरि हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को आने वाले दिनों में नया मुख्य न्यायाधीश मिलने वाला है क्योंकि कानून मंत्रालय ने इस पद के लिये न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के नाम को हरी झंडी दे दी है।
न्यायमूर्ति मुरारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं और पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दी थी।
हाल ही में न्यायमूर्ति शिवाक्स जाल वजीफदार के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे ।