Ad

Tag: Kurukshetra

सीएम खट्टर ,कहीं, हरियाणवी अशोक खेमका के केस चक्रव्यूह में अभिमन्यु बनने तो नहीं जा रहे

[चंडीगढ़]सीएम खट्टर ,कहीं, हरियाणवी अशोक खेमका के केस चक्रव्यूह में अभिमन्यु बनने तो नहीं जा रहे|
हरियाणा के १० वें सीएम को भी भ्र्ष्टाचार के चक्रव्यूह का सामना करना पड़ रहा है |जीरो टॉलरेन्स का नारा देने वाले श्री खट्टर अशोक खेमका के केस में अर्जुन के बजाय अभिमन्यु सरीखे मजबूर दिखाई दे रहे हैं |
हरियाणा को भगवान का निवास” कहा गया है लेकिन नाम के विपरीत यहाँ आये दिन अराजकता मुह फैलाये खड़ी दिखाई दे रही हैं |प्रदेश के इस डीएनऐ को बदलने का संकल्प लेकर सत्ता में आये भाजपा के पहले मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर संकटों में घिरते जा रहे हैं |शिक्षक+किसान+ट्रांसपोर्टर+के आलावा आये दिन एक्सीडेंट+लूट की समस्यायों से जूझते हुए चौथे लाल श्री खट्टर भी प्रदेश के पूर्व तीन “लाल” की भांति असहाय दिखने लग गए हैं |
यह शायदप्रदेश के डीएनऐ में ही हैं|
हरियाणा राज्य वैदिक +सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। यूं तो इस क्षेत्र में लड़ी गई विभिन्न लड़ाइयाँ भी इतिहास में दर्ज हैं |इसमें महाभारत के महा युद्ध के अलावा तीन पानीपत की लड़ाइयाँ भी शामिल हैं मगर “गीता” के ज्ञान से यह प्रदेश हरि का निवास कहा गया है|
राजनीतिक इतिहास देखा जाये तो यहां बुराइयों के चक्रव्यूह को भेदने के लिए ९ धाकड़ मुख्य मंत्री आये+बंसी लाल तीन बार तो चौधरी देवी लाल के परिवार को ६ बार सत्ता सुख प्राप्त हुआ भजन लाल ने भी अपने तेवर दिखाए +यहां के पहले सीएम तो राष्ट्रपति भी बने मगर प्रदेश का डी एन ऐ नहीं बदल पाये जिसके फलस्वरूप तीन बार [ नवंबर १९६७+ जून १९७७+ जुलाई १९९१ ]राष्ट्रपति शासन लगाया गया |
हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है यह आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है शायद इसीलिए ९ वें मुख्य मंत्री ने राबर्ट वढेरा और डी एल ऍफ़ की लैंड डील से आँखें मूंदे रखीजिन्हें खोलने के लिए व्हिसल ब्लोअर अशोक खेमका चर्चा में आये और उत्पीड़न का शिकार बने |
प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री श्री खट्टर से जनता को अपेक्षाएं हैं लेकिन मात्र चार महीने में ही अशोक खेमका जैसे व्हिसल ब्लोअर को ४६ वें ट्रांसफर का दंश दे दिया|बेशक सरकारी डिक्शनरी में ट्रांसफर को दंड नहीं कहा गया लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग जैसे मलाई दार महकमे से पुरातत्व जैसे काम महत्वपूर्ण विभाग में ट्रांसफर अपने आप में अभूत कुछ कह जाता है| स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी सरकार की छवि सुधारने के लिए अशोक खेमका का साथ देने की घोषणा कर दी है इसके बावजूद श्री खट्टर पुराने सियासी ब्यान को ही दोहराने में लगे हैं”यह तो रूटीन ट्रांसफर था” प्रदेश सरकार का यह कदम इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि स्वयं खट्टर ने २९ मार्च को शासन +प्रशासन में फैले रिश्वत के बाजार को समाप्त करने का बीड़ा उठाया था २९ मार्च के एक ट्वीट में कहा गया है”राजनीती शक्ति अर्जन के लिए नही वरन जनता की सेवा के लिए है
हो सकता है कुछ छेत्रों में शासन के विरोधों की दिशा बदलने के लिए ऐसे जुगाड़ जरूरी समझे गए हों लेकिन क्षति तो हर हाल में क्षति ही है

गीताज्ञान की स्थली कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी

[कुरुक्षेत्र]गीताज्ञान की स्थली कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केंद्र के सहयोग से ८ करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी |यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है|गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्द कुरुक्षेत्र के मैदान में ही कौरव व पांडवों में महाभारत लढा गया था और यहीं भगवान कृष्ण ने अपनी लीला दिखाते हुए गीता का ज्ञान दिया था |इसीलिए यहाँ पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आठ करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापना के निर्णय को ट्वीट भी किया है|
सीएम श्री खट्टर ने कुरुक्षेत्र में पर्यटन विभाग +पर्यटन निगम की एक समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस विशाल प्रतिमा के लिए केंद्र सरकार एक करोड़ तथा ७ करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी|
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में महाभारत पर एक होलोग्राफिक थ्रीडी परियोजना की संभावनाएं तलाशने+सर्किट हाऊसों में रूकने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी युक्त सामग्री प्रदान करने के भी निर्देश दिए|यह जानकारी प्राप्त करने के पश्चात सीएम का दौरा होगा ।