Ad

Tag: LAUSANNE

भारतीय खेल मंत्री लुसान में आई ओ सी की मान मनोव्वल करते फिर रहे हैं


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक चिंतित खिलाड़ी

ओये झल्लेया हसाडी सरकार कब अपनी रीड सीधी करेगी ओये चीन और पाकिस्तान के बाद अब अन्तराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के सामने घुटने टेकने को उतारू हो गए हैं|भारत सरकार ने पहले आई ओ सी के कानून को को चुनौती देते हुए अपने कोड के अनुसार आई ओ ऐ के चुनाव करवा दिए लेकिन बाद में आई ओ सी ने इन चुनावों को मान्यता नहीं देकर भारत सरकार को ऑंखें दिखाई | भारतीय तिरंगे को ओलिंपिक खेलों में बैन कर दिया गया अब बहरत सरकार के स्पोर्ट्स मिनिस्टर जितेन्द्र सिंह लुसान[LAUSANNE ]में आई ओ सी की मान मनोव्वल करते फिर रहे हैं|सुना है कि अब मंत्री महोदय ई ओ सी के कानून के मुताबिक आई ओ ऐ के चुनाव करवाने पर विचार किया जाने लगा है|

झल्ला

हाँ पहलवान जी | न जाने कब हसाड़े सोणे मुल्क के माथे से सॉफ्ट स्टेट का दाग धुलेगा

वी के मल्हौत्रा आई ओ सी की मीटिंग के बाद अपनी अगली रणनीति का एलान करेंगे: Boycott Of I O A in LAUSANNE

इंटरनेशनल ओलिंपिक एसोसिएशन के भारत में कार्यवाहक अध्यक्ष डा. वी के मल्हौत्रा अपनी अगली रणनीति आई ओ सी की मीटिंग के बाद[ कल] उजागर करेंगे|श्री मल्हौत्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पूर्व घोषणा का अनुपालन करते हुए आई ओ सी की मीटिंग का बहिष्कार जारी रखा है |अभय सिंह चौटाला प्रकरण को लेकर श्री मल्हौत्रा एसोसिएशन की मीटिंग अटेंड करने नही गए हैं| नाराज मल्हौत्रा के अनुसार चौटाला द्वारा कराये गए चुनावों में जीते बत्रा और आनंद को जब मीटिंग में बुला लिया गया हैतब उनका[मल्हौत्रा] मीटिंग में जाने का कोई ओचित्य नहीं रह जाता | आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह+स्क्वाश के रामचंद्रन+कयाकिंग[Kayaking] और कनोएइङ्ग[Canoeing] के एस रघुनाथन आदि का सहयोग मल्हौत्रा को मिल सकता है|आई ओ ऐ के महासचिव रंधीर सिंह भी इंटरनेशनल एसोसिएशन से नाराज चल रहे हैं| पदाधिकारी की आयु और कार्यावधि को सिमित किये जाने से यह नाराजगी चल रही है|
अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा चौटाला प्रकरण में १५ मई को आर के आनंद+और एन के बत्रा की उपस्थिति पर लिए गए निर्णय से नाराज श्री मल्हौत्रा ने आई ओ सी पर दौहरा माप दंड अपनाने का आरोप लगाते हुए |पश्चमी स्विटजर लैंड की सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र लुसाने[LAUSANNE ]में आयोजित मीटिंग का बहिष्कार किया है| सरकार की नई स्पोर्ट्स [विशेष कर तीरंदाजी] नीति और अन्तराष्ट्रीय ओलिंपिक एसोसिएशन के एक समय में लिए गए चुने गए भारतीय पदाधिकारियों के खिलाफ निर्णय से वरिष्ठ स्पोर्ट्स प्रोमोटर्स के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है|