Ad

Tag: Long march of R LOD JAYANT CHOUDHRY

रालोद सांसद जयन्त चौधरी ने १७ कि मी की विशाल पदयात्रा के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की घेरा बंदी तेज की

बघरा से करौदा हाथी तक विशाल पदयात्रा की|

बघरा से करौदा हाथी तक विशाल पदयात्रा की|

अव्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय लोक दल[रालोद] ने भी उत्तर प्रदेश सरकार की घेरा बंदी तेज करते हुए राष्ट्रीय महा सचिव, सांसद, जयन्त चौधरी ने आज बघरा से करौदा हाथी तक विशाल पदयात्रा की|
उत्तर प्रदेश में सड़़क+ बिजली +पानी की बदहाली और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने 17 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा की। पदयात्रा की शुरुआत बघरा (मुजफ्फरनगर) से हुई तथा समापन करौदा हाथी (शामली) में हुआ। पदयात्रा में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।सांसद ने कहा कि सपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए रालोद ने इस आन्दोलन की शुरुआत की है|
बघरा से यात्रा की शुरुआत करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए श्री जयन्त चौधरी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की यात्रा है। इससे प्रदेश सरकार की आंखें खुलेंगी। प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर रालोद ने कई बार आन्दोलन किए लेकिन सरकार उससे नहीं चेती। यात्रा की शुरुआत के समय मौसम खराब था लेकिन मौसम की परवाह न करते हुए श्री जयन्त चौधरी ने कहा कि यह प्रदेश के विकास के लिए पदयात्रा है। मौसम कितना भी खराब हो लेकिन यह यात्रा नहीं रुकेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री जयन्त चौधरी ने कहा कि प्रदेश में
[१] गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। किसान भुखमरी के कगार पर हैं। लेकिन प्रदेश सरकार किसानों के बकाया भुगतान के लिए तैयार नहीं है। [२]प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। प्रशासन सत्ता के दबाव में है।
राष्ट्रीय महा सचिव, सांसद, जयन्त चौधरी की पद यात्रा

राष्ट्रीय महा सचिव, सांसद, जयन्त चौधरी की पद यात्रा


[३] ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण तथा निलम्बन धड़ल्ले से किए जा रहे हैं।
[४]प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। आम जनता परेशान है।
[५]प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
रालोद महासचिव ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली एवं पानी की स्थिति बदहाल है। सूबे में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए रालोद ने इस आन्दोलन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के साथ है तथा उनके हक के लिए संघर्षरत है। रालोद ने किसानों की समस्याओं को विधानसभा तथा लोकसभा में हर बार उठाया है। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के हित के लिए उन्होंने प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों तथा आमजन की भावनाओं से खेल रही है।
श्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन के विषय पर कहा कि प्रदेश के विकास एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए पुर्नगठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना के लिए रालोद प्रयासरत है। युवा सांसद ने कहा कि रालोद अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुखर है।