Ad

Tag: mahaaraashtra

महाराष्ट्र+हरियाणा में भी नरेंन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की मुहीम रंग लाएगी?

नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कांग्रेस मुक्त भारत की मुहीम राज्यों में भी रंग लाने लग गई है |एग्जिट पोल विशेषज्ञों की माने तो महाराष्ट्र और हरियाणा से भी कांग्रेस की विदाई निश्चित है |इस दोनों प्रदेशों में सत्तारूढ़ कांग्रेस की हालत और पस्त:हो गई है |यूं पी में ११ सीटों के लिए हुए उपचुनावों में नतीजे सकारात्मक नहीं आने पर नरेंद्र मोदी के आलोचक मुखर हो गए थे लेकिन इन दोनों प्रदेश में भाजपा की जीत से उन सभी आलोचकों को दोबारा सोचने पर मजबूर होना होगा
‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोलके सर्वेक्षणों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता के साथ-साथ साख भी दावं पर है |
केंद्र की भांति इन राज्यों में भी मुख्य विपक्षी दल बनने की उसकी हैसियत में भी संदेह होने लगा है ।
एग्जिट पोल विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई और बहुमत से थोड़ी ही पीछे दिखाई दे रही है।गठबंधन टूटने से पहले महाराष्ट्र में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस और राकांपा को भारी नुकसान का अनुमान जताया गया है।‘टुडेज चाणक्य’ के एक्जिट पोल+ टाइम्स नाउ-सी वोटर + एबीपी-नील्सन ने भाजपा के जादू को महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों जगह स्वीकार किया है
हरियाणा + महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी मोदी का जादू काम करता नजर आ रहा है।
हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। महाराष्ट्र में 64 % और हरियाणा में 76 % मतदान हुआ | 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यदि मतदान के नतीजे सर्वेक्षण के अनुरूप आते हैं तो दोनों ही राज्यों में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।