Ad

Tag: Meerutnews

२१०बी के दुकानदारों का सासंद+केंट बोर्ड के उत्पीड़क रवैय्ये पर रोष

[मेरठ,यूपी]२१०बी के दुकानदारों ने शासन+प्रशासन के उत्पीड़क रवैय्ये पर रोष जताया
थाना सादर बाज़ार के क्षेत्र स्थित कोठी नो॰ 210 B के आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण में बची दुकानों को बचाने को लेकर संघर्षरत व्यापारियों ने आज मौके पर अनेको बोर्ड लगाए|बोर्डों में भाजपा के सांसद राजिंदर अग्रवाल और केंट बोर्ड के दागी अधिकारी अनुज सिंह के खिलाफ नारे लिखे हुए थे | आरोप है के अनुज चौधरी ने पहले तो ये अवैध दुकाने बनवा दी अब उन्हें उजड़ने के लिए कमर कैसे हुए हैं जबकि सांसद राजिंदर अग्रवाल पीड़ितों को न्याय दिलाने में असमर्थ हुए है केवल आश्वासन देकर ही अपनी राजनितिक रोटियां सेंकने में लगे हुए है |

File photo

File photo

एक बैनर पर लिखा है माननीय सांसद राजेन्द्र अग्रवाल जी के बोल,व्यापारियों की दुकानें तोड़ दो, उन्हें उजाड़ दो | इसके अलावा अनेकों लोगों ने अनुज सिंह को व्यपारियों का हत्यारा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है
आज इन दुकानों को गिराया जाना था अब ये ध्वस्तीकरण आगामी सोमवार 23अप्रैल को हो सकती है।
Meerut Cantonment Board Ready For Action File Photo

Meerut Cantonment Board Ready For Action
File Photo

एमएलसी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल पर कलेक्ट्रेट में लगे भ्र्ष्टाचार के आरोप

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

[मेरठ,यूपी]भाजपा की एम एल सी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारे लगे| डॉ सरोजिनी अग्रवाल के परिवार पर सैंकड़ों लोगों से ठगी के आरोप लगा कर कार्यवाही की मांग की गई है
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाया गया है के मेरठ के ३५० लोगों के साथ सपा राज में ठगी की गई है |ठगी करने वालों में [१] डॉ ॐ प्रकाश अग्रवाल[२]डॉ नीमा अग्रवाल[३]अनुराग गर्ग[४]आलोक रस्तोगी[५]रवि रस्तोगी[६]मनमोहन सप्रा[७]अखिलेश चौहान शामिल बताये गए हैं | गौरतलब हे के
भाजपा में शामिल हुईं डा सरोजनी अग्रवाल को भाजपा ने भी रिटर्न तोहफा दिया है। भाजपा द्वारा यूपी से जारी की गई एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट में डा सरोजनी अग्रवाल को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।अभी तक कोई विरोधी नामांकन नहीं आया है इसीलिएइनका चयन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है |डॉ सरोजनी का नाम घोषित कर पार्टी ने बेशक मेरठ में चले आ रहे परंपरागत वैश्य वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है इसीलिए है। उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल बना है लेकिन आज इस विरोध प्रदर्शन से भाजपा के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजमी हैं |

एमएलसी चयन में भी भाजपाई कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

[मेरठ,यूपी]एम एल सी की सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
विधान परिषद् की १३ सीटों के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है|मेरठ से [१]डॉ सरोजिनी अग्रवाल अशोक कटारिया[३]विजय बहादुर पाठक को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है| सुप्रसिद्ध गईकनोलॉजिस्ट डॉ सरोजिनी अग्रवाल बरसों पूर्व भाजपा के लिए सपा से मिली एम एल सी की सीट त्याग चुकी हैं |कटारिया बिजनौर मूल के हैं|पाठक ने नगर निगम के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बेशक मेयर का चुनाव पार्टी हार गई लेकिन पाठक ने जातीय समीकरण जुटाने में रात दिन एक कर दिया था| इस सब के बीच मेरठ के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष हैं उनके अनुसार कार्यकर्ताओं की उनकी पार्टी के प्रति निष्ठां की उपेक्षा हुई है|ऐसे ही रोष पूर्ण पोस्टों से सोशल मीडिया भरा पढ़ा है|

५ रु में भरपेट खाना खिलाने वाली “सबकी रसोई” के 4थे पॉइंट की शुरुआत

सबकी रसोई

सबकी रसोई

[मेरठ,यूपी]पांच रु में भरपेट खाना खिलाने वाली सबकी रसोई के चौथे पॉइंट की शुरुआत |
१६ जून को शुरू किये गए सबकी रसोई के चौथे पॉइंट की आज जेल चुंगी से शुरुआत की गई|इस रसोई में जरुरत मंदों को मात्र पांच रु में भरपेट खाना खिलाया जाएगा|श्रीमती संयोगिता कोहली+श्रीकृष्ण खन्ना +प्रो एस ऍन मित्तल +डॉ सुशील कुमार सूरी +त्रिलोक आनंद+सविता अग्रवाल+ किरण चड्डा+नरेंद्र सरीन+आदि का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है |sabki rasoi

ऐतिहासिक “मेरठ” में स्वछता के दावों पर प्रश्न चिन्ह

janwar ka hospital ka pass gandghi (3)[मेरठ,यूपी]जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विभाग के दायित्वों का बोधज्ञान कराते हुए उन्हें स्पष्ट हिदायत दी है कि अनेदखी पर सम्बंधित चिकित्सक एवं कर्मी दण्ड के भागीदार होंगे।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजकुमार भी उपस्थित थे |
दुर्भाग्यवश युवा +उत्साही जिलाधिकारी के ये आदेश शायद अस्पतालों के बाहर गंदगी के विषय में नहीं थे
तभी तो जानवरों के अस्पताल के बाहर अपना आकार बढ़ा रहे खत्तों में आवारा पशु और आधारहीन मनुष्य समान रूप से रोजगार तलाश रहे हैं|
माना मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं मिला लेकिन १००० करोड़ रु के बजट में से सफाई अभियान तो चलाया जा सकता है ,नहीं तो चल रहे कथित अभियानों की मॉनिटरिंग तो की ही जा सकती है | प्रदेश के इस ऐतिहासिक शहर में स्वछता अभियान के दावों की भी पोल खुल रही रही है

पुलिस कर्मियों ने आज मनाई होली

police line main holi (8)[मेरठ,यूपी]पुलिस कर्मियों ने आज मनाई होली
रंगों के त्यौहार में ततपरता से ड्यूटी निभाने वाली पुलिस ने होली के एक दिन बाद शनिवार को होली मनाई|
पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया।इसके साथ ही मेरठ के थानों में अबीर-गुलाल उड़ना शुरू हो गया। इसमें
एडीजी जोन प्रशांत कुमार व
एसएसपी मंजिल सैनी
ने भी जमकर गुलाल उडाते हुए सभी को होली की बधाई दी। police line main holi (2)
होली पर पुलिस लाईन और महिला थाना में विशेष होली उत्सव का आयोजन हुआ जिसमे अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर एक दूसरे पर रंग उड़ेले बीते दिन कलेक्ट्रेट में होली मनाया गई जिसमे जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सहित वरिष्ठ अधिकारीयों और समाज के चुनिंदे नागरिकों ने जमकर होली मनाई

आवास विकास का भ्र्ष्ट बाबू रु १५००० की रिश्वत के साथ फंसा

[मेरठ,यूपी] आवास विकास का भ्र्ष्ट बाबू रु १५००० की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
भ्र्ष्टाचार निरोधक दस्ते ने आवास विकास के सम्पत्ति अधिकारी रामपाल भास्कर को १५००० रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
बताय जा रहा है के भास्कर ने नौशाद से यह रिश्वत की रकम वसूली थी
इससे पूर्व बिजली विभाग के खजांची को भी पकड़ जा चूका है

डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने सुपात्रों को दिव्यांग उपकरण वितरित किये

iti saket main cikil vitran (4) डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने सुपात्रों को दिव्यांग उपकरण वितरित किये [/caption][मेरठ,यूपी]डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने सुपात्रों को दिव्यांग उपकरण वितरित किये|
साकेत स्थित आईटीआई परिसर में आज दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाया गया
जिसमे विशिष्ट अथिति के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मेरठशहर विधायक डॉ लक्ष्मी कांत वाजपई और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लाभार्थियों को दिव्यांग उपकरण दिए |प्राप्त जानकारी के अनुसार ६५६ लाभार्थियों को कानपुर की ऐमिलको के ये उपकरण दिए जाने हैं |

मेरठ के लिए लखनऊ समिट में ६८४ करोड़ रु के एमयूंओ :जिलाधिकारी ढींगरा

[मेरठ,यूपी]मेरठ के लिए लखनऊ समिट में ६८४ करोड़ रु के एमयूंओ :जिलाधिकारी ढींगरा लखनऊ में आयोजित भव्य समिट के उद्धघाटन का मेरठ में सीधा प्रसारण करवा रहे जिलाधिकारी ने इसे औद्योगिक क्रान्ति का आगाज बताया |जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के अनुसार उत्तर प्रदेश अब विकास के नए पथ पर चल निकला है|जिलाधिकारी के अनुसार समिट के पहले दिन मेरठ के विकास के लिए 684.५ करोड़ रु के MOU पर हस्ताक्षर हो चुके हैं
लखनऊ में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट २०१८ के उद्घाटन का आज मेरठ कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में एल ई डी वैन के माध्यम से सीधा प्रसारण कराया गया |जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मुख्य मंत्री महंत आदित्य नाथ योगी के हवाले से बताया के मेक इन इंडिया की तर्ज पर अब मेक इन यूपी को बढ़ाव दिया जाएगा |

भाजपा ने बसपा के हाथों मेरठ के उपाध्यक्ष का पद भी गंवाया

[मेरठ,यूपी] भाजपा ने बसपा के हाथों मेरठ के उपाध्यक्ष का पद भी गंवाया
मेरठ के मेयर का पद हथियाने के पश्चात् बसपा ने आज नगर निगम के उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा को पटखनी दे दी |
आज बुधवार सुबह नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव में बसपा गठबंधन के
इकरामुद्दीन 7 वोट पाकर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष चुने गए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी
भाजपा के प्रत्याशी ललित नागदेव को 5 वोट मिले।