Ad

Tag: MLCs

एमएलसी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल पर कलेक्ट्रेट में लगे भ्र्ष्टाचार के आरोप

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

[मेरठ,यूपी]भाजपा की एम एल सी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारे लगे| डॉ सरोजिनी अग्रवाल के परिवार पर सैंकड़ों लोगों से ठगी के आरोप लगा कर कार्यवाही की मांग की गई है
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाया गया है के मेरठ के ३५० लोगों के साथ सपा राज में ठगी की गई है |ठगी करने वालों में [१] डॉ ॐ प्रकाश अग्रवाल[२]डॉ नीमा अग्रवाल[३]अनुराग गर्ग[४]आलोक रस्तोगी[५]रवि रस्तोगी[६]मनमोहन सप्रा[७]अखिलेश चौहान शामिल बताये गए हैं | गौरतलब हे के
भाजपा में शामिल हुईं डा सरोजनी अग्रवाल को भाजपा ने भी रिटर्न तोहफा दिया है। भाजपा द्वारा यूपी से जारी की गई एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट में डा सरोजनी अग्रवाल को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।अभी तक कोई विरोधी नामांकन नहीं आया है इसीलिएइनका चयन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है |डॉ सरोजनी का नाम घोषित कर पार्टी ने बेशक मेरठ में चले आ रहे परंपरागत वैश्य वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है इसीलिए है। उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल बना है लेकिन आज इस विरोध प्रदर्शन से भाजपा के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजमी हैं |