Ad

Tag: New CM of Punjab

पंजाब कांग्रेस के रामदासिया नेता चन्नी ने आज सीमांत प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

(चंडीगढ़)कांग्रेस के दलित नेता चन्नी ने आज पँजांब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चन्नी के भाग्य से छीक़ा टूटा।वोह छींका जिसपर नवजोत सिंह सिद्धू  नजर थी।आज चन्न चढ़ गया सो सारा जगत पहले दलित मुख्यमंत्री को देख रहा है।

क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी पँजांब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। 
उनके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी शपथ ली जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
चन्नी दलित सिख (रामदसिया सिख) समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की। 

वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे।