Ad

Tag: NorthDelhiMunicipalCommittee

एलजी+एमसीडी पर 15000 करोड़ की भूमि के घोटाले का आरोप

[नई दिल्ली] दिल्ली में सत्तारूढ़ “आप” ने एलजी और एमसीडी पर भूमि घोटाले का आरोप लगाया
बुधवार को आप पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी [आप]के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली की भाजपा शासित निगम में भाजपा के आशीर्वाद से दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा भूमि घोटाला हुआ है। नॉर्थ एमसीडी की एडिशनल कमिश्नर रेनू जगदेव की चिट्ठी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नॉर्थ दिल्ली में स्थित खैबर-पास गांव इलाके के नज़दीक स्थित 95 एकड़ ज़मीन का एक टुकड़ा जिसकी अनुमानित कीमत 15000 करोड़ है, अवैध तरीके से कुछ निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के इरादे से एक प्राइवेट बिल्डर को दे दिया।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि चूँकि ये सरकारी संस्थान उप-राज्यपाल साहब के अधीन आते हैं, तो ये संभव ही नहीं है कि इसकी जानकारी उपराज्यपाल साहब को नहीं है। *इस पूरे प्रकरण की जानकारी दिल्ली के उप-राज्यपाल साहब के साथ-साथ एमसीडी के कमिश्नर और अधिकारियों और भाजपा के सचिव साहब को भी थी। तो सवाल ये उठता है कि भाजपा इस भ्रष्टाचार पर चुप क्यों है।
आतिशी मारलीना ने भाजपा, उपराज्यपाल और मुख्य सचिव के समक्ष कुछ सवाल रखे…
१]ये 95 एकड़ ज़मीन किसकी थी और किसने ये ज़मीन प्राइवेट बिल्डर को दी?
२]क्या भाजपा, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव को इस महा-घोटाले की जानकारी नहीं थी?
३]क्या इस ज़मीन का आबंटन बिना भाजपा, उपराज्यपाल और मुख्य सचिव की जानकारी के दिल्ली मेट्रो को कर दिया गया?
४]वो कौन सा अधिकारी है जिसने इस ज़मीन के आबंटन को मंज़ूरी दी?
५] भाजपा से लेकर सभी संसथान इस महा घोटाले पर चुप क्यों हैं?
आप नेताओं ने पूछा के इस ज़मीन के 15000 करोड़ रूपए किस-किस की जेब में गए?
फाइल सिंबॉलिक फोटो