Ad

Tag: nurses strike

करलो सुधार!अस्पताल के ओचक निरीक्षण के अगले दिन नर्सें हड़ताल कर बैठीं

Meerut District Hospital

Meerut District Hospital

[मेरठ,यूपी]करलो सुधार!अस्पताल के ओचक निरीक्षण के अगले दिन नर्सें हड़ताल कर बैठीं
कल डी एम् ने अस्पताल का ओचक निरीक्षण किया और आज नर्सें हड़ताल कर बैठीं |वेक्टर जनित रोगों से पीड़ित रोगियों के प्रति इस अमानवीय व्यवहार
की निंदा की जा रही है |मेरठ के जिला अस्पताल में आज राजकीय नर्सेस संघ के सदस्यों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है |अस्पताल में डी एम् द्वारा पहले ही अनेकों अनियमितताओं की पोल खोली जा चुकी हैं उसके उपरान्त इस हड़ताल से गरीब मरीजों के लिए इलाज के लिए रही सही संभावनाएं भी धूमिल होती दिख रही है |चुनावी मोड़ में आ चुकी परिवारिक कलह से जूझ रही सपा सरकार के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है

मेडिकल कालेज की १०० से अधिक नर्सों ने ८ दिन की हड़ताल के बाद ड्यूटी ज्वाईन कर ली : अब वेतन का क्या होगा ?

[मेरठ] एल एल आर एम् मेडिकल कालेज की हड़ताली नर्सों ने अपनी हड़ताल को समाप्त करके आज मेडिकल कालेज में ड्यूटी ज्वाईन कर ली| कालेज और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली हैहड़ताल बेशक समाप्त हो गई है लेकिन एक यक्ष प्रश्न और खड़ा हो गया हैऔर वोह प्रश्न है हड़ताल के पीरियड के वेतन का| आठ दिन चली इस हड़ताल के दौरान का वेतन कया हड़ताली नर्सों को मिलेगा?
गौरतलब है कि होली की रात द्युति दे रहे नर्स बब्बन मैसी ने आरोप लगाया था कि कर्मचारी नेता विपिन त्यागी ने उनके साथ छेद छाड़ और दुर्व्यवहार किया था|विपिन त्यागी के विरुद्ध तत्काल कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण नर्सों ने पहली अप्रैल से हड़ताल कर दी| विपिन त्यागी को निलंबित कर दिया गया लेकिन पोलिस आरोपी कर्मी को गिरफ्तार नहीं कर सकी इसी के फलस्वरूप हड़ताल जारी रही |पोलिस थाणे में जम कर हंगामा किया |पोलिस के विरुद्ध नारे लगाये अधिकारियों को चूड़ियां भेंट की गई और पोलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हुए छेड़ छाड़ के आरोपी विपिन त्यागी से पैसे खा कर धाराओं को हल्का करने का आरोप भी लगाया |बीते दिन आरोपी कर्मी की गिरफ्तारी दिखा दी गई|इसी लिए आज नर्सें ने काम पर लौट आई|
मेडिकल कालेज के सर्वोच्च अधिकारी डा. विनय अग्रवाल ने आज संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि नर्सों की हड़ताल समाप्त हो गई है| नर्सों ने ड्यूटी पर हाजरी दे दी है| यह पूछे जाने पर कि २ से लेकर ९ अप्रैल तक की हड़ताल के कारण गैर हाजरी को कैसे रेगुलराइज किया जाएगा तो डा विनय अग्रवाल ने बताया कि हड़ताल के प्रत्येक दिन की एब्सेंट स्टेटमेंट [हाजरी] डायरेक्टर जनरल कार्यालय भेजी जाती रही है |आदेशनुसार फिलहाल हड़ताल के पीरियड का वेतन देय नहीं है|गौरतलब है कि १०० से अधिक नर्सों के ८ दिन के वेतन का सवाल है|और स्ट्राईक पीरियड को दो डी जी कार्यालयों से रेगुलराईज किया जाना है|