Ad

Tag: PoliceOficerShotAtOnDuty

यूपी में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, हालत नाजुक

[फिरोजाबाद,यूपी]यूपी में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में आज एक दारोगा को गोली मार दी गयी। उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है।
पुलिस सूत्रोंके अनुसार नारखी क्षेत्र में रिजावली चौराहे पर दारोगा राजवीर सिंह अपने साथियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे।
इसी दौरान लूट के प्रयास की सूचना मिलने पर उन्होंने एक मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। भाग रहे बदमाशों ने दरोगा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।