Ad

Tag: ProfessorRajKumar

बीएचयूं के डीन प्रो.राज कुमार बने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति

[नई दिल्ली] बीएचयूं के डीन प्रो.राज कुमार बने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति
उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एम वेंकैया नायडु ने पंजाब विश्वविद्यालय के अगले कुलपति के रूप में प्रोफेसर राज कुमार की नियुक्ति की है। प्रोफेसर राज कुमार वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डीन एवं प्रबंधन अध्ययन संस्थान के विभागाध्यक्ष हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति श्री अरुण कुमार गोवर कार्यकाल 22 जुलाई, 2018 को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने 27 जून, 2018 को संभावित उम्मीदवारों में से पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के पद के लिए एक उपयुक्त नाम का चयन करने के लिए तीन नामों का एक पैनल बनाने के लिए एक चयन समिति का गठन किया था।
चयन समिति ने 17 जुलाई, 2018 को विचारार्थ तीन नामों का एक पैनल प्रस्तुत कर दिया।