Ad

Tag: RainKilled49inUP

मेरठ में वर्षा के कहर से ६ मरे :प्रदेश में मरने वालों की संख्या ४९

[लखनऊ,यूपी] वर्षा के कहर से यूपी में मरने वालों की संख्या 49 पर पहुंची| बृहस्पति वार से शुरू हुआ यह मौसमी कहर ४९ नागरिकों के जीवन को लील चूका है | शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की चिंताजनक स्थिति से लोग जूझ रहे हैं|मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राहत कार्यों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं| मेरठ में शास्त्री नगर+कंकर खेड़ा+थापर नगर+गंगानगर+ग्लोबल सिटी आदि में जलभराव से सम्पत्तियों को नुकसान पहुँचने की सम्भावनाये व्यक्त जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर में मौतों का आंकड़ा ११ पर पहुँच चुका है| मेरठ और आगरा में मरने वालों की संख्या [६+६]१२ बताई जा रही है| इसके अलावा मैनपुरी+कासगंज+बरैली+बागपत+कानपूर+मथुरा+ग़ाज़िआबाद+हापुड़ +राय बरैली+ अमेठी+ आदि से भी दुखद समाचार आ रहे हैं|