Ad

Tag: RapeAndMurderOfTwoLadiesInBadaaiun

“आप”पार्टी ने यू पी में किशोरियों की बलात्कार के पश्चात हत्या की जांच सी बी आई से कराने की मांग की

आम आदमी पार्टी [आप] ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए किशोरियों के बलात्कार के पश्चात हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की| “आप” के नेता संजय सिंह ने आज ३० मई को उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में बलात्कार व हत्या की शिकार किशोरियों के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन और अखिलेश सरकार की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। संजय सिंह के साथ आशीष खेतान+ अलका लंबा+मणिभद्र+ सुशील सक्सेना+और पार्टी के बदायूं जिला संयोजक भूदेव सिंह भी पीड़ित परिवार से मिले।
संजय सिंह ने कहा कि रेप व हत्या का मामला बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सभी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में यह पहली घटना नहीं है। आजमगढ़ में भी ऐसी ही बलात्कार की घटना हुई जिसमें घटना के दो महीने बाद बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज हई। इटावा में भी बलात्कार की एक घटना में जब पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपी के पिता ने उनकी पिटाई ही कर दी।
संजय सिंह ने पोलिस कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है और पुलिस पीड़ितो को मदद करने के बजाय सभी मामलों में लापापोती करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने पुलिस थानों में और डीएम तथा एसएसपी के पदों पर एक जाति विशेष के लोगों की नियुक्तियां कर दी हैं जिससे अधिकारियों की जवाबदेही जनता के बजाय अब एक परिवार विशेष को है।
संजय सिंह ने बीते दिनों सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह के दिए बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कों से तो गलतियां हो जाती है। संजय सिंह ने कहा कि जिस राज्य में सरकार चला रही पार्टी के मुखिया की सोच ऐसी हो वहां महिला सुरक्षा की बात भला कैसे सोची जा सकती है।
संजय़ सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जंगल राज कायम है।
संजय सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाने के लिए कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष करती रहेगी।