Ad

Tag: ShoeHurledOnBadal

लांबी में फैंका जूता मुख्यमंत्री बादल की पगड़ी से छू कर निकल गया

[लांबी :मुक्तसर,पंजाब]लांबी में फैंका जूता मुख्यमंत्री बादल की पगड़ी से छू कर निकल गया
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर रत्ता खेड़ा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक कट्टरपंथी सिख नेता के एक रिश्तेदार ने जूता फेंक दिया।
गुरबचन सिंह ने बादल की ओर जूता फेंका,
सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारी ने अपने हाथ से जूता रोकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मी को लगने के बाद जूता मुख्यमंत्री की पगड़ी को छू गया।
बादल यहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक जन सभा में व्यस्त थे।
गुरबचन कट्टरपंथी सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला के भाई हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोगों के एक समूह ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फजीलका जिला स्थित उनके जलालाबाद क्षेत्र में पथराव किया था जिसके लिए आप के भगवंत मान पर आरोप लगाए गए थे