Ad

Tag: State President of B J P Dr. L K Vajpai

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित: उत्तराखंड में विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ आन्दोलन चलेगा :डॉ एल के वाजपई

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है|यह स्थगन उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के मध्यनजर किया गया है|
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि २६ से ३० जून तक राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आन्दोलन चलाया जाना था लेकिन उत्तराखंड में हुई त्रासदी के पीड़ितों के कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी जरुरी है इसीलिए अब २६ तारीख को जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है डॉ वाजपई ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक जिले और तहसील में कार्यकर्ता दान पात्र लेकर जायेंगे और राहत सामग्री+धन राशि एकत्र करेंगे|उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थिति बेहद चिंताजनक है और वहां दवाये+सूखा खाद्य सामग्री+तिरपाल तथा कम्बल भेजे जाने हैं|
डॉ वाजपई ने यह भी बताया कि २६ जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह लखनऊ आयेंगे तब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राहत राशि कि पहली किश्त भी सौंपी जाएगा| प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भाजपा के ५५ विधायकों का एक माह का वेतन राहत कोष में भेजा जा चुका है|

होली के उपदेश के अनुरूप आपसी प्रेम और भाई चारे के सन्देश को फैलाएं :डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई

होली के उपदेश के अनुरूप आपसी प्रेम और भाई चारे के सन्देश को फैलाएं :डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई

होली के उपदेश के अनुरूप आपसी प्रेम और भाई चारे के सन्देश को फैलाएं :डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मी कान्त वाजपई ने अपनी विधायकी छेत्र[न्यू मोहन पूरी] में अपने समर्थकों के संग होली खेली| पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाला लगा कर अपने नेता के प्रति विश्वास दोहराया|इस अवसर पर डा. वाजपई ने होली के त्यौहार की भावना के अनुरूप आपसी प्रेम और भाई चारे को बनाये रखने की अपील भी की | मीडिया प्रभारी आलोक शिशोदिया +अश्विनी त्यागी+मनोज+विवेक आदि उपस्थित थे|