Ad

Tag: StrikeInJalandharMC

जालंधर के निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का बिगुल फूँका :स्वर्णमंदिर में भी लगे गन्दगी के ढेर

[जालंधर,पंजाब]जालंधर के निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का बिगुल फूँका, स्वर्णमंदिर में भी लगे गन्दगी के ढेर
|नगर निगम के कर्मचारी संगठनों के आह्वाहन पर आज से सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी गई है| नगर निगम में चुनी गई नई कांग्रेस सरकार दुवारा कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा इसी को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम द्वारा दो करोड़ रु जारी करने की घोषणा की थी लेकिन यह रकम भी एक विशेष वर्ग तक ही सिमित रखी गई|हड़ताल समाप्त करने के लिए नवनिर्वाचित मेयर जगदीश राजा निगम कमिशनर बसंत गर्ग की अपील भी किसी को नहीं भाई|मालूम हो के एक दिन की हड़ताल से शहर की साफ़ सफाई पर असर पढ़ना लाजमी है |इसके अलावा अमृतसर दरबार साहिब में भी सफाई करने के लिए आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अपने सहयोगियों सहित सफाई करते दिखाई दिए |बताया जा रहा है के यहाँ लगाईं गई एजेंसी को भी भुगतान नहीं किया गया है |