Ad

Tag: SureshKumar

इसरो से जुड़े फ़ोटो वैज्ञानिक सुरेश की संदिग्ध मौत

(हैदराबाद) इसरो से जुड़े फ़ोटो वैज्ञानिक सुरेश की संदिग्ध मौत
#एनआरएससी के 56 वर्षीय वैज्ञानिक #सुरेश कुमार अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।
एनआरएससी #इसरो का एक विभाग है और कुमार इस केंद्र के फोटो विभाग में कार्यरत थे।
पुलिस के अनुसार कुमार की पत्नी चेन्नई में रहती हैं और उन्होंने कई बार अपने पति को फोन किया था। कुमार का कोई उत्तर न मिलने पर उनकी पत्नी ने उनके मित्रों को इसकी सूचना दी।
कुमार के मित्र उनके फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जाने पर कुमार मृत मिले और उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में कैप्टेन सरकार को झटका:प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार की नियुक्ति खारिज

[चंडीगढ़,पंजाब] पंजाब सरकार को झटका :प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार की नियुक्ति खारिज
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने आज प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार की नियुक्ति को खारिज कर दिया | १९८३ बैच के आई ऐ एस अधिकारी पंजाब में सी एम कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नजदीकी सुरेश पहले प्रिंसिपल सेक्रेटरी होते |गुजरात की देखा देखि पंजाब में यह पोस्ट निकाली गई थी||