Ad

Tag: SwarajParty

स्वराज अभियान ने पंजाब की ‘स्वराज पार्टी’ से किनारा तो किया,शुभकामनाएं भी दी

[चंडीगढ़,दिल्ली] स्वराज अभियान ने पंजाब में ‘स्वराज पार्टी’ से किनारा किया लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शुभकामनाएं भी दे डाली
पंजाब में “स्वराज पार्टी” नाम के पार्टी के गठन पर स्वराज अभियान का बयान जारी किया है
जिसमे कहा गया है के पंजाब में स्वराज पार्टी गठन उनकी पार्टी “स्वराज की और से नहीं हुआ है |
ब्यान में कहा गया है के पंजाब में ‘स्वराज पार्टी’ की घोषणा के बाद स्वराज अभियान के साथ इसके सम्बन्ध पर सवाल उठ रहे हैं।
हम यह साफ़ कर देना चाहते हैं कि यह पहल स्वराज अभियान की ओर से नहीं है। हालाँकि इस पहल से जुड़े कई साथी स्वराज अभियान की पंजाब यूनिट से हैं, लेकिन पार्टी बनाने के इस निर्णय में स्वराज अभियान द्वारा तय किए गए मापदंडों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
हमने शुरुआत से वैकल्पिक राजनीति को खड़ा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। हमने पार्टी बनाने के निर्णय से पहले संगठन के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और आतंरिक लोकतंत्र के कुछ मापदंड तय किये थे।
स्वराज अभियान के राष्ट्रीय सञ्चालन समिति की दूसरी बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास हुआ था।
स्वराज अभियान ने आतंरिक संगठनात्मक चुनाव के लिए समय सारिणी की घोषणा भी कर दी है और यह लोकतान्त्रिक प्रक्रिया चल रही है।
चूँकि पंजाब के साथियों द्वारा लिया गया यह निर्णय इस प्रक्रिया के आधार पर नहीं हुआ है हम इसे अपनाने में असमर्थ हैं और इसे अपना समर्थन नहीं दे सकते।
लेकिन पंजाब में अकाली-बीजेपी के कुशासन से निजात के लिए वैकल्पिक राजनीति की बहुत जरुरत है। कांग्रेस और आप ये साबित कर चुके हैं कि एक सच्चा विकल्प देने में वो असमर्थ हैं। हम स्वराज पार्टी को शुभकामना देते हैं। पंजाब में सच्चे राजनीतिक विकल्प देने वाले सभी संगठनों के साथ हम बिरादरी का सम्बन्ध बनाये रखने के इच्छुक हैं
फाइल फोटो