Ad

Tag: TajmahalChandelierBroken

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के फानूस[chandelier]गिरने की एएसआई ने शुरू की जांच

[आगरा]दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल के झाड़ फानूस[chandelier] गिरने की एएसआई ने शुरू की जांच
विश्व के सात अजूबों में ताज महल शामिल है |इसके रखरखाव पर बीते वर्षों से ज्यादा खर्चा किये जाने के बावजूद इसके मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा ब्रिटिश काल का 60 किलोग्राम वजन का एक झाड़ फानूस हाल में गिर गया|अभी तक उस स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा नही की गई है |
सूत्रों ने बताया कि छह फुट उंचे और चार फुट चौड़े इस झाड़ फानूस को लॉर्ड कर्जन ने भेंट किया था और इसे 1905 में ताज महल के शाही द्वार पर लगाया गया था। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद भुवन विक्रम के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि झाड़ फानूस किस वजह से गिरा