Ad

Tag: ThanaInchouli

नूर मोहम्मद ने झूठी शान में अपनी दुख्तर का कत्ल करके थाने में सरेंडर किया

[मेरठ,यूपी] नूर मोहम्मद ने झूठी शान में अपनी दुख्तर का कत्ल करके थाने में सरेंडर किया
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में पुलिस के अनुसार नूर मोहम्मद नामक एक व्यक्ति की 20 वर्षीय पुत्री का नासिर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि लड़की 23 मार्च को नासिर के साथ चली गई थी। इस संबंध में नूर मोहम्मद ने नासिर के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में मामला दर्ज कराया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीच दोनों ने निकाह कर लिया। अदालत में भी लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए अपने प्रेमी और पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। अदालत ने लड़की को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया था।
इसी बीच लड़की का पिता लगभग 10 दिन पूर्व लड़की को जबरदस्ती इंचौली ले आया था।
मंगलवार की देर रात नूर मोहम्मद ने सो रही अपनी पुत्री का पहले गला घोंट दिया और बाद में सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। उसने आज सुबह लगभग छह बजे थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका की मां ने अपने पति के खिलाफ पुत्री की हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है।