Ad

Tag: UPPolice

भाजपा ने बदले के लिए कांठ के हमलावर पोलिस कप्तान को घायल नागिन की तरह आँखों में उतारा

कांठ प्रकरण पर उत्तर प्रदेश प्रशासन को घेरते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष+मेरठ शहर विधायक डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने 15 जुलाई से बडे़ आंदोलन की घोषणा की | भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया |
भाजपाई कार्यकर्ताओं और ऐ सी एम को पीट कर, भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए दंगा भड़काने का आरोप लगाने वाले पुलिस कप्तान आई पी एस धर्म वीर यादव को घायल नागिन की भांति भुगतलेने की धमकी भी दी |
मुरादाबाद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज डॉ वाजपई ने जख्मी नागिन की भांति हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताने वाले मुरादाबाद के एसएसपी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने इसे घायल नागिन की तरह आंखों में उतार लिया है।और इस लड़ाई को दूर तक ले जाया जाएगा |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवन की मार से डरना चाहिए यह धीरे धीरे चिपकती है | एसएसपी सत्ता रुड समाजवादी पार्टी की चाकरी करते हैं तो करें, लेकिन भाजपा नेताओं के साथ उन्‍होंने जो किया है वह भूलेंगे नहीं।
इसके साथ ही डॉ वाजपई ने स्पष्ट किया कि “हम संविधान की मर्यादा में कोई गैर संवैधानिक काम नहीं करेंगे”
अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासनिक अ‌‌धिकारी के खिलाफ कोई कैसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।
उन्होंने भाजपा को आड़े हाथोंलेते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांठ के बवाल में पुलिस पर हमला किया था।