Ad

Tag: Uttrakhand

चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते

[नई दिल्ली चंडीगढ़.लखनऊ] चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते|
पंजाब में अकाली दल+यूं पी में सपा +महाराष्ट्र में शिव सेना और उत्तराखंड में कांग्रेस ने उपचुनाव जीते |
[१]पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल [एसऐडी]ने आज धुरी विधानसभा का उपचुनाव जीतकर 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया |अकाली दल ने पंजाब में अपने कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल [८७] के नेतृत्व में उस समय एक तरह से इतिहास रच दिया था जब 2007 और 2012 में दो लगातार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हरा दिया था लेकिन अपने दम पर बहुमत हासिल करने में पार्टी नाकाम रही|
[२]महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर की बांद्रा पूर्व की सीट शिव सेना की तृप्ति सावंत ने कांग्रेस के कद्दावर नारायण राणे को उन्नीस हजार वोटों से पराजित किया | शिव सेना भाजपा की सहायक है|इसके अलावा सांगली के तासगावं से एनसीपी की सुमन पाटिल को एक लाख बारह हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया सुमन दिवंगत आर आर पाटिल की विधवा हैं |इनके खिलाफ भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था यहां चुनाव ११ अप्रैल को हुए थे
[३]उत्तराखंड में कांग्रेस का शासन है यहाँ के भगवान पुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश को ३६ हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया|इसके साथ ही
[४]यूं पी के महोबा में चरखारी से सत्ता रुड सपा ने अपनी प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को भाजपा और कांगेस के प्रत्यशियों के खिलाफ ४५ हजार मतों से विजय दिलाई

Dr. Krishan Kant Paul Transferred From Meghalaya , Appointed Governor of Uttarakhand

Dr. Krishan Kant Paul. Transferred From Meghalaya and Appointed as Governor of Uttarakhand
President Of India Has Made Following Appointments
[1] Dr. Aziz Qureshi, Governor of Uttarakhand is transferred and appointed as Governor of Mizoram for the remainder of his term.
2. Dr. Krishan Kant Paul, Governor of Meghalaya is transferred and appointed as Governor of Uttarakhand for the remainder of his term. Dr. Krishan Kant Paul will continue to hold the additional charge of the office of the Governor of Manipur, in addition to his own duties, till further orders.
3. Shri Keshari Nath Tripathi, Governor of West Bengal, will discharge the functions of the Governor of Meghalaya, in addition to his own duties, till further orders.

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग
RALOD चौधरी अजित सिंह का उत्तराखंड में पैर ज़माने का सपना लगता है शीघ्र टूटने वाला है तभी उत्तराखंड की राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है | पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य इकाई (प्रदेश अध्यक्ष सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है |इस दो लाइन के नोट में कोई कारण नहीं बताया गया है कारण जानने के लिए फोन किया गया तो सम्पर्क नहीं हो पाया |
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के वर्त्तमान मुख्य मंत्री हरीश रावत ने टिहरी संसदीय छेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए सीधे दखल देना शुरू कर दिया है यहाँ तक कि कुछ असंतुष्ट लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही तक स्थगित की जा सकती है| सम्भवत इसीलिए कांग्रेस के सहयोगी रालोद के मुखिया चौ. अजित सिंह के वेस्टर्न यूं पी से बाहर पड़ौसी राज्य में राजनीतिक पैर ज़माने से पहले ही उखड़ने लग गए हैं |
गौरतलब है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने अपने राजनीतिक दायरे को प उ प्र से बढ़ाते हुए टिहरी और आंध्र प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारने का प्रयास किया था| इस कड़ी में कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी बनाया गया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने २२ मार्च को अपने आवास पर बैठक कर एक मात्र कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी घोषित किया।कुंवर जपेन्दर सिंह उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष तथा वल्र्ड ह्यूमैन राईट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के महासचिव हैं। वह 2012 में टिहरी लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

सतपाल महाराज ने आज कांग्रेस की ड्योढ़ी छोड़ कर भाजपा की पौड़ी चढ़ी

गढ़ वाल के शक्तिशाली नेता सतपाल महाराज ने आज कांग्रेस की ड्योढ़ी छोड़ कर भाजपा की पौड़ी चढ़ी| इसे कुमाऊं के सी एम् हरीश रावत और हाई कमान के के खिलाफ बगावत काह जा रहा है |लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका देते हुए उत्तराखंड के शक्तिशाली नेता और लोकसभा सदस्य सतपाल महाराज आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। वह पिछले 20 साल से कांग्रेस के सदस्य थे। सतपाल महाराज के देश भर में अनेको धार्मिक आश्रम हैंऔर सम्भवत भारत में एक मात्र लक्ष्मण मंदिर [हेम कुंड साहेब] की देख रेख भी करते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने पार्टी के रंगों वाला पटका पहना कर और रसीद देकर सतपाल महाराज को पार्टी की मेंबर शिप प्रदान की|सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत अभी भी उत्तराखंड सरकार में हैं |
फ़ोटो कैप्शन
[१] सतपाल जी महाराज डॉ मन मोहन सिंह के साथ
[२]सतपाल जी महाराज राज नाथ सिंह के साथ