Ad

Tag: UttraPradesh

१९७५ की इमरजेंसी के विरुद्ध लोकतंत्र की रक्षा को समर्पित सेनानियों को यूंपी में अनेकों सुविधाएँ

[लखनऊ]उत्तर प्रदेश में ६ हजार लोकतंत्र सेनानियों को चिकित्सा सुविधाएँ भी मिलेंगी| १९७५ की इमरजेंसी के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा को समर्पित सेनानियों को यूंपी में अनेकों सुविधाएँ मिलेंगी
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार ने ६ हजार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में उन्हें अनेकों सुविधाएँ देने की घोषणा की है
पूरे देश में १९७५ की इमरजेंसी की याद में अनेकों कार्यक्रम हुए ऐसे में समाजवादी पार्टी के सीएम अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पेंशन तथा अन्य सुविधाएं देने के लिए अधिनियम बनाने की घोषणा की है।
मालूम हो के उत्तर प्रदेश में लगभग 6 हजार लोकतंत्र सेनानी हैं।जिन्होंने लोक तंत्र की रक्षार्थ इमरजेंसी के दंश सहे थे |
अब पार्टी प्रवक्ता +वरिष्ठ समाजवादी नेता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस रिलीज में बताया के लोक तंत्र रक्षकों को सम्मान देने के लिए अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों के लिए भी अधिनियम बनाने का निर्णय लिया गया है |
गौरतलब है के पूर्व में मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006 में पांच सौ और बाद में एक हजार रूपए तक पेंशन लोकतांत्रिक सेनानियों को दी थी।
प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रारम्भ में तीन हजार फिर बढ़ाकर 6 हजार रूपए और फिर 10 हजार रूपए पेंशन देने की व्यवस्था की। अब लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन और चिकित्सा+परिवहन में एक सहयोगी के साथ यात्रा आदि की व्यवस्था भी हो जाएगी।

चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते

[नई दिल्ली चंडीगढ़.लखनऊ] चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते|
पंजाब में अकाली दल+यूं पी में सपा +महाराष्ट्र में शिव सेना और उत्तराखंड में कांग्रेस ने उपचुनाव जीते |
[१]पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल [एसऐडी]ने आज धुरी विधानसभा का उपचुनाव जीतकर 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया |अकाली दल ने पंजाब में अपने कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल [८७] के नेतृत्व में उस समय एक तरह से इतिहास रच दिया था जब 2007 और 2012 में दो लगातार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हरा दिया था लेकिन अपने दम पर बहुमत हासिल करने में पार्टी नाकाम रही|
[२]महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर की बांद्रा पूर्व की सीट शिव सेना की तृप्ति सावंत ने कांग्रेस के कद्दावर नारायण राणे को उन्नीस हजार वोटों से पराजित किया | शिव सेना भाजपा की सहायक है|इसके अलावा सांगली के तासगावं से एनसीपी की सुमन पाटिल को एक लाख बारह हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया सुमन दिवंगत आर आर पाटिल की विधवा हैं |इनके खिलाफ भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था यहां चुनाव ११ अप्रैल को हुए थे
[३]उत्तराखंड में कांग्रेस का शासन है यहाँ के भगवान पुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश को ३६ हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया|इसके साथ ही
[४]यूं पी के महोबा में चरखारी से सत्ता रुड सपा ने अपनी प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को भाजपा और कांगेस के प्रत्यशियों के खिलाफ ४५ हजार मतों से विजय दिलाई

किसान को पेशाब पिलाने वाले पोलिस अधिकारीयों के निलंबन और ऍफ़ आई आर दर्ज करने के आदेश

किसान को पेशाब पिलाने वाले पोलिस अधिकारी और कर्मियों के निलंबन और ऍफ़ आई आर दर्ज करने के आदेश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं|
ललितपुर में पेशाब पिलाने की इस अमानवीय घटना पर मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपना कर चौकी इंचार्ज तथा सम्बन्धित सी.ओ. निलम्बित कराया और पुलिस अधीक्षक का तबादला किया
इसके अलावा चौकी इंचार्ज व अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज करने के आदेश जारी किये गए हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ललितपुर में पुलिस चौकी इंचार्ज विजय सिंह चौहान द्वारा किसान को पेशाब पिलाए जाने की घटना पर गंभीर रुख अपनाया है। सम्बन्धित चौकी इंचार्ज +सी.ओ. को निलम्बित तथा पुलिस अधीक्षक को स्थानान्तरित कर दिया गया है। घटना के सम्बन्ध में विभागीय जांच प्रारम्भ करते हुए सम्बन्धित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने ललितपुर की इस घटना की जानकारी के लिए कानपुर रेंज के डी.आई.जी. को तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तथ्यों की पड़ताल कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं