Ad

Tag: Vijayaraje Sindia

विजया राजे सिंधिया राजपथ से उतर कर लोक पथ पर आई और लोक माता बन गई:९४ वी जन्म तिथि

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने पार्टी के संस्थापकों में से एक राजमाता विजया राजे सिंधिया के योगदान को याद किया और पार्टी की महिला मोर्चा की सद्स्यायों को
दिवंगत नेत्री के पद चिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया|
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राज माता विजया राजे सिंधिया की ९४ वी जन्म तिथि मनाई गई|इस अवसर पर राजमाता की प्रतिमा का मल्यार्पण किया गया |पार्टी अध्यक्ष ने बताया के श्रीमती विजया राजे शाही सिंधिया परिवार के राजपथ से उतर कर लोक पथ पर आई थी और राजमाता से लोक माता बन गई|तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गाँधी के कोप भाजक बनी और तिहार जेल में सजा याफ्ता महिलाओं के साथ भी रही|इनका त्याग+तपस्या+और ममतामय स्वरुप हमारा संबल है|
महिला मोर्चा प्रभारी मृदुला सिन्हा+राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा+सचिव आशा शर्मा+सुधा जैन+योगिता सिंह आदि महिला पदाधिकारी उपस्थित थी |