Ad

व्हिसल ब्लोअर आईऐएस अशोक खेमका ने हरियाणा में व्यवस्था पर फिर टिपण्णी की

[चंडीगढ़]व्हिसल ब्लोअर आईऐएस अशोक खेमका ने हरियाणा में व्यवस्था पर फिर टिपण्णी की
व्हिसल ब्लोअर आईऐएस अशोक खेमका ने व्यवस्था पर आज सोशल साइट पर फिर चिंता व्यक्त की |मार्च के महीने में जिस तरह एकाउंट्स क्लोज किये जाते हैं लगभग उसी प्रकार श्री खेमका ने भी अपने साथ हुए अन्याय के प्रति अपना दर्द महीने के अंतिम दिनों में उढ़ेला है |
ट्विटर पर श्री खेमका ने लिखा है कि सीमाओां में बंधे रह कर अनेकों लांछनों को झेलते हुए भी हरियाणा के भ्र्ष्टाचार में लिप्त ट्रांसपोर्ट विभाग में सुधार के लिए अनथक प्रयास किये “Tried hard to address corruption and bring reforms in Transport despite severe limitations and entrenched interests. Moment is truly painful” वर्तमान में श्री खेमका हरियाणा में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर + सेक्रेटरी हैं ,|गौरतलब है कि प्रद्देश में सिटी बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाने के लिए सरकारी बसों के चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा हैं |
तमाम लांछनों के बावजूद सुधारों के मार्ग पर अकेले ही चलने का संकल्प दोहराते हुए एक २६ मार्च के अन्य ट्वीट में गुरु देव रबिन्द्र नाथ टैगोर को उद्धत करते हैं यह बंगला भाषा में भी है
.যদি তোর ডাক শুনে কেউ না আসে তবে একলা চলো রে (If no one responds to your call, then go your own way alone) – Gurudev Tagore
इससे पूर्व भी अपने ट्वीट्स में अशोक खेमका अपने प्रति हो रहे अन्याय को उजागर करते आ रहे हैं