[पुडुचेरी] पार्टी की हार के कारण सीएम- रंगासामी ने इस्तीफा दिया
रंगासामी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है
विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी की हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने राज निवास पर उप राज्यपाल एके सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।
पुडुचेरी में कांग्रेस+द्रमुक गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत लीं।
इस केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों में से कांग्रेस को 15 और उसकी सहयोगी द्रमुक को दो सीटे मिली हैं।
रंगासामी की पार्टी एआईएनआरसी को महज आठ सीटें मिली हैं।