Ad

दिल्ली में अवैध हथियारों के जखीरे सहित डीलर गिरफ्तार

[नयी दिल्ली]दिल्ली में अवैध हथियारों के जखीरे सहित डीलर गिरफ्तार
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सराय काले खां से हथियारों के एक डीलर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किया गया है।
पुलिस उपायुक्त [विशेष प्रकोष्ठ]संजीव कुमार यादव के अनुसार 33 वर्षीय सविंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
वह मेरठ का रहने वाला है और करीब 18 महीने पहले उसने कथित तौर पर अवैध हथियारों का धंधा शुरू किया था।
प्रारंभ में वह हथियारों की खेप झारखंड के धनबाद से मंगाया करता था। बाद में उसने धनबाद के सहयोगियों की मदद से अपने पैतृक क्षेत्र में खुद की पिस्तौल बनाना शुरू कर दिया
सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कल उसे सराय काले खां के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 50 पिस्तौल और 100 मैगजीनों को बरामद किया गया।