Ad

देश में और सीमा पर माहौल बिगाड़ने की साजिश

सीमा पर पाकिस्तानी सेना और देश में उनके द्वारा भेजे जा रहे एस एम् एस के जरिये देश में और सीमा दोनों पर ही माहौल को बिगड़ने की कौशिशे जारी है|
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष-विराम के बार-बार उल्लंघन किया जा रह है|। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएसपुरा सेक्टर की अब्दुल्लियां पोस्ट पर साढ़े चार घंटे तक भारी गोलीबारी की और मोर्टार शेल दागे। पाकिस्तान ने सुरक्षा चौकियों के साथ इस बार गांवों को भी निशाना बनाया है। बीएसएफकी सलाह पर अब्दुल्लिया गावं वाले गावं खाली करके सुरक्षित स्थानों को जाने लगे हैं|
सीमा पार से स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुई गोलीबारी का सिलसिला बीती रात जुमा अलविदा [शुक्रवार] को भी जारी रहा।
गोलीबारी से बेगा, बेरा, सुचेतगढ़, गुलाबगढ़ गांव खासे प्रभावित हुए हैं। इस अकारण प्रोवोकेटिव गोलीबारी का सीमा सुरक्षाबल ने भी मुंहतोड़ जबाब दिया।
पिछले ग्यारह दिनों में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन का यह नौंवा मामला है। 15 अगस्त को हीरानगर सेक्टर और पुंछ में गोलीबारी करने के बाद पाकिस्तान ने 16 अगस्त को भी अब्दुल्लियां पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आइजी राजीव कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान सीमा पर शांति को भंग कर रहा है।
विश्व के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में मोर्चा संभाले जवानों का हौंसला बढ़ाने थलसेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे। लद्दाख के न्योमा व जम्मू के सांबा में जवानों व अधिकारियों में तनातनी को गंभीरता से ले रहे थलसेना अध्यक्ष इस दौरे से जवानों व अधिकारियों में दूरियां कम करने का अभियान भी शुरू करेंगे। जनरल ने चौदह कोर मुख्यालय में बैठक कर सुरक्षा हालात पर विचार-विमर्श किया|
इसके अलावा देश में भी उत्तेजित करने वाली अफवाहें फैलाई जा रही हैं|बताया जा रहा है की ये अफवाहें सीमा पार से आ रही हैं|जिसके फलस्वरूप यहाँ दंगे भड़क रहे हैं|असाम +मुम्बई+औएन+रांची+बेंगलूर+हेदराबाद+के बाद अब कानपुर+अलाहाबाद और प्रदेश की राजधानी में भी नमाजी भड़काए जा चुके हैं|