Ad

पांच सितारा होटल ताज मानसिंह की नीलामी में देरी में भी अब घोटाला देखा जा रहा है:सी वी सी ने जाँच के आदेश दिए

नई दिल्ली के पञ्च सितारा ताज मानसिंह होटल की नीलामी में भी देरी की जाँच के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग[ CVC] ने आदेश जारी कर दिए हैं|
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद [ NDMC ] से ताज मानसिंह होटल की नीलामी में देरी की जांच करने ओर तीन माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
इंडिया गेट के समीप बने पांच सितारा होटल ताज मानसिंह की नीलामी में देरी में भी अब घोटाला देखा जा रहा है|
पिछले 35 साल से टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी (आइएचसी) ताज मानसिंह होटल का संचालन कर रही है।
ताज मानसिंह होटल जिस जमीन पर बना है, उस पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का मालिकाना हक है।
कंपनी[ ITC ] ने लुटियंस दिल्ली में स्थित होटल के लिए 33 साल का लीज करार किया था। यह करार३३ साल के बाद अक्टूबर 2011 में समाप्त हो गया था जिसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। इंडियन होटल इससे होने वाली आमदनी का 10.5 % एनएमडीसी को देती थी। उसके बाद पिछले एक साल के लिए इसे बढ़ाकर 17.5 % कर दिया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील सुबोध जैन ने इस बारे में शिकायत की थी।
कहा जा रहा है कि आई टी सी को फायदा पहुँचाने के लिए नीलामी में विलंभ किया जा रहा है|इसी की जाँच के लिए सेन्ट्रल विजिलेंस कमीशन ने दखल दिया है|