Ad

भाजपा की नई राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी ने दुर्व्यवहार की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की नई राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी ने अपने साथ दुर्व्यवहार की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की नई राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी ने अपने साथ दुर्व्यवहार की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

[नई दिल्ली]: प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की नई राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी चितरंजन पार्क थाणे में एक स्कोर्पियो की सवारियों के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई है| आरोप लगाया गया है कि गुरुवार रात शराब के नशे में चार- पांच अज्ञात लोगों ने वाणी की कार पर हमला किया कार में तोड़ फोड़ की गई और वाणी के साथ बदसलूकी की गई ।मीडिया और ट्विटर जैसे सोशल वेब साईट के पेज पर बताया गया है के वाणी सिनेमा रोड से घर जा रही थी तब एक स्कॉर्पियो कार में सवार चार – पांच लोगों ने उनकी गाड़ी से टक्कर होने के बाद नीचे उतरकर बदतमीजी की और उनकी कार में जबरन घुसने की कोशिश की। वाणी के मुताबिक उन्होंने अपनी कार को अंदर से लॉक कर लिया, तो वे शीशा तोड़ने की कोशिश करने लगे। वाणी का कहना है कि अगर उन्होंने खुद को कार के भीतर लॉक नहीं किया होता, तो उनके साथ कुछ भी हो सकता था। ड्राइवर ने भी उनकी सहायता की लेकिन इसी बीच वहां ट्रेफिक जाम हो गया और लोग बाग़ उनकी मदद करने के बजाये उलटे पीडिता को ही दोष देने लग गए|पोलिस को १०० नंबर पर भी कान्टेक्ट किया गया लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।वाणी ने मीडिया को बताया के १६ दिसंबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ था और वाणी के साथ भी १६ दिसंबर की दुखद घटना को रिपीट करने की कौशिश की गई|यह पोलिस के सुर्क्स्श आके तमाम दावों पर प्रश्न चिन्ह लगाता है|