Ad

भाजपा की स्थानीय इकाई ने जिला आपूर्ति अधिकारी से पूछा ,राशन कार्ड्स कैसे बनते हैं ?

भाजपा की मेरठ इकाई ने जिला आपूर्ति अधिकारी[District Supply Officer] से पूछा कि राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों के नविनीकरण की क्या प्रक्रिया है|भाजपा मेरठ इकाई के सुरेश जैन ऋतू राज के न्रेतत्व में आज भाजपाइयों ने जिलापूर्ति कार्यालय[डी.एस ओ]में संपर्क किया| और निम्न सवाल किये
[१]नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों को बदलवाने की प्रक्रिया क्या है
[२] इस कार्य में किस विभाग और स्तर के कर्मचारी तैनात किये जायेंगे|
[३]इसकी जानकारी कैसे प्रचारित की जायेगी|

भाजपा की स्थानीय इकाई ने जिला आपूर्ति अधिकारी से पूछा ,राशन कार्ड्स कैसे बनते हैं ?

भाजपा की स्थानीय इकाई ने जिला आपूर्ति अधिकारी से पूछा ,राशन कार्ड्स कैसे बनते हैं ?


[४]कार्ड बनाने में कितना समय लगेगा|
[५]पारदर्शिता के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं|
प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता का आभाव है जिसके चलते आम जनता को पता ही नहीं चल पता कि कब राशन कार्ड बनेंगे और कहाँ बनेंगे|इसी आड़ में अपात्रों के भी कार्ड बनालिए जाते हैं सूत्रों की माने तो विदेशी नागरिकों के भी कार्ड आसानी से बनाये गए है अब सुरेश जैन ऋतुराज के अनुसार लगभग १० लाख कार्ड्स दोबारा बनाये जाने हैं ऐसे में किसी भी धांधली को रोकने के लिए इसमें पारदर्शिता जरुरी है |इसीलिए बंगला देशियों के बनाये जा रहे कार्ड्स कि रोक थाम के उपाय जरूर पूछे जाने चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से स्थानीय भाजपा इकाई ने यह महत्वपूर्ण प्रश्न अपनी प्रश्नावली में जोड़ा ही नहीं |गौरतलब है कि यह मुद्दा भाजपा ही जोर शोर से उठाती आ रही है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए प्रथम तल पर प्रयास होते नहीं दिख रहे|