Ad

भाजपा ने अपने महासचिव, वी रमेश ,की निर्मम हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] की तमिलनाडू की इकाई के महासचिव वी रमेश की निर्मम हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है|
भाजपा अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने ३ सदस्यीय समिति का गठन किया है|राज्य सभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर इस समिति के संयोजक होंगे|पार्टी की अन्य प्रवक्ता श्री मति निर्मला सीतारमण और कर्नाटका से भाजपा सांसद अनंत इसमें बतौर सदस्य होंगे|
गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] के तमिल नाडू[सलेम] में कार्यकर्ताओं पर जान लेवा हमले किये जा रहे हैं|पार्टी के जनरल सेक्रेटरी वी रमेश [ Shri V Ramesh ]की १९ जुलाई की रात को निर्मम ह्त्या कर दी गई | इससे पूर्व भाजपा के ही राज्य [मेडिकल सेल ]सचिव डॉ अरविन्द रेड्डी [Dr. Arvind Reddy,] की भी इसी प्रकार निर्मम हत्या हुई थी भाजपा ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है|पार्टी प्रवक्ता श्री मति निर्मला ने कहा कि श्री रमेश पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे| पार्टी के महासचिव होने के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी के सक्रीय कर्मठ सदस्य भी थे|सशक्त लेखक और ओजस्वी वक्ता थे
परमाकुदी[ Paramakudi ] के पूर्व काउंसलर |मुरुगन आदि अनेको नेताओं परषड्यंत्र के रूप में एटैक किये जा रहे हैं| पार्टी ने यह कह कर इसकी निदा कि है कि जनता में भय पैदा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर अटैक किये जा रहे हैं जो कि बेहद निंदनीय है| इन हमलों को लेकर भाजपा ने तमिल नाडू में बंद का भी ऐलान किया है|