Ad

भारतीय मूल के लापता छात्र सुनील त्रिपाठी का अमेरिका में शव मिला

भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का बुधवार को शव मिला है यह लापता चल रहे सुनील त्रिपाठी का बताया जारहा है|अमेरिका के रोड आइलैंड पर बुधवार को मिला शव बोस्टन से लापता भारतीय छात्र सुनील त्रिपाठी का बताया जा रहा है|। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के बाद गुरुवार को यह जानकारी दी। सुनील मार्च से ही लापता था। उसका नाम गलती से बोस्टन मैराथन विस्फोट के संदिग्ध के रूप में जारी कर दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता दारा चैडविक के अनुसार मृत्यु के कारण का पता नहीं चला है। इस बीच, त्रिपाठी परिवार ने उन सभी का आभार जताया है जो एक महीने से सुनील की तलाश में जुटे थे। अमेरिका के रोडे आईलैंड में फोरंसिक अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि कर दी कि प्रोविडेंस नदी से मिला शव भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र सुनील त्रिपाठी का है। सुनील मार्च के मध्य से लापता था।
पोलिस के अनुसार शव पर घाव का कोई निशान नहीं मिला है।
गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय मूल का छात्र सुनील त्रिपाठी पिछले दो सप्ताह से लापता था । यह छात्र ब्राउन युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। उसे ढूंढ़ने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी एक पेज बनाया गया है| सोशल साईट [ Facebook पेज] Help Us Find Sunil Tripathi पेज पर लापता छात्र के अनेकों फोटो भी डाले गए हैं|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील को अंतिम बार 16 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में देखा गया था। उसने नीली रंग की जींस, काले रंग का जैकेट, चश्मा और ऊनी टोपी पहन रखी थी। उसकी लंबाई करीब छह फुट बताई गई है
सुनील की परवरिश पेंसिलवेनिया के रेडनर में हुई है। वह 2008 से रोडे द्वीप के प्रोविडेंस में रह रहा था। उसके परिजनों का कहना है कि वह अच्छा सैक्सोफोन वादक था