Ad

यूं पी के बदायूं में कानफोड़ू डीजे बंद करवाने गये दूसरे सिपाही की भी मृत्यु

[बदायूं,यूपी]यूं पी के बदायूं में कानफोड़ू डीजे बंद करवाने गये दूसरे सिपाही की भी मृत्यु|
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिलसी थाना क्षेत्र में बुधवार को डीजे बन्द करवाने गये दो पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया था जिसमे घायल दूसरे सिपाही की भी आज सुबह मृत्यु हो गयी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार हमले में घायल दूसरे सिपाही भीमसेन सिंह ने बरेली के अस्पताल में आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड दिया।
घदौली गांव में जगतपाल नाम के एक व्यक्ति के घर कनफ़ोड़ आवाज में डीजे बजाये जाने की शिकायत आने पर चौकी पर तैनात सिपाही मुहम्मद फहीम और भामसेन वहां उसे बंद कराने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि सिपाहियों के घटनास्थल पहुंचने पर जगतपाल और उनके परिजनों ने फावडे, कुल्हाडी और लाठियों से उन पर हमला कर दिया जिसमें दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। फहीम की दूसरे दिन मौत हो गयी थी जबकि दूसरे सिपाही ने आज दम तोड़ दिया

.