Ad

नरेंदर मोदी की पटना हुंकार रैली में मानवता द्रोहियों ने फुंकार छोड़ी जिसमे पांच लोग मारे गए ७० घायल हुए

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] के प्रधान मंत्री के उम्मीदवार नरेंदर मोदी ने पटना के विशाल गांधी मैदान में नितीश कुमार और कांग्रेस के विरुद्ध हुंकार भरी
नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए स्पेशल आर्थिक पैकेज के लिए आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा बिहार के लिए 50 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग करती आ रही है और अगर देश में भाजपा की सरकार बनी तो यह पैकेज बिहार को मिलकर रहेगा। इस हुंकार रैली स्थल एरिया में छह सीरियल बम ब्लास्ट करके मानवता द्रोहियों ने भी फुंकार छोड़ी जिसमे ५ लोग मारे गए और ७० घायल बताये जा रहे हैं| मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को ५-५ लाख रुपयों की आर्थिक सहायता की घोषणा की है |
मोदी ने भाजपा से हाल ही में अलग हुए नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए नितीश को बिहार कि जनता का विश्वासघाती बताया और कहा कि जिसने जेपी [जयप्रकाश नारायण] को छोड़ दिया, वह बीजेपी को क्यों नहीं छोड़ेगा।उन्होंने कहा कि जिस समय बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, उस समय भाजपा के पास जदयू की तुलना में दोगुने विधायक थे, लेकिन भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बिहार से लालू प्रसाद का जंगल राज खत्म करना था।
उन्होंने कहा कि नीतीश और बीजेपी की मिलीजुली सरकार में अगर कुछ मंत्रियों ने राज्य की तरक्की के लिए काम किया, तो वे भाजपा के मंत्री थे।
उन्होंने कहा कि वह भाजपा के स्थानीय नेताओं के आग्रह के बावजूद वह पिछले चुनावों में बिहार आने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें फिक्र इस बात की थी कि कही बिहार में फिर से जंगल राज नहीं आ जाए। वह चाहते थे कि बिहार में सुशासन जारी रहे और नीतीश का नेतृत्व जारी रहे।
मोदी ने कहा कि मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए और ऐसा तब होकर जब मुसलमान और हिंदू दोनों मिलकर चलेंगे और इस दिशा में काम करेंगे।उन्होंने बिहार के गौरव का जिक्र किया और कहा कि यह राज्य लोकतंत्र की भी जननी है और इस राज्य ने बड़े बड़े शूरमाओं को पैदा किया।यहांतक कि सिकंदर महान को भी यहीं शिकस्त मिली थी|
मोदी ने बताया कि महात्मा गांधी ने भी अपना सत्याग्रह बिहार के चंपारण से ही शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्होंने उन्हें फोन किया और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने यादवों को संकेत देते हुए कहा कि कृष्ण के वंशजों का वह खास ख्याल रखेंगे।
शत्रुघन सिन्हा ने नरेंदर मोदी + राज नाथ सिंह+अरुण जेटली को शाल ओड़ा कर सम्मानित किया