Ad

अपराध ग्रस्त उत्तरप्रदेश में 114 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पद हैं खाली

[नयी दिल्ली] अपराध ग्रस्त उत्तरप्रदेश में 114 वरिष्ठ पुलिस [आईपीएस]अधिकारियों के हैं पद खाली जबकि पूरे देश में १८% पद खाली हैं|
समूचे देश में हैं आईपीएस के 908 पद रिक्त हैं |
देश में भारतीय पुलिस सेवा [आईपीएस] के 908 पद रिक्त हैं जिनमें सर्वाधिक 114 वरिष्ठ पुलिस(आईपीएस)अधिकारियों के पद उत्तर प्रदेश में खाली हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक जनवरी, 2016 को देश में 908आईपीएस अधिकारियों की कमी थी जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 4809 हैं।
फिलहाल 3894 आईपीएस अधिकारी सेवारत हैं
सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य
उत्तर प्रदेश में आईपीएस की 114 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 517 है।
पश्चिम बंगाल में 88 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 347 है।
ओड़िशा में 188 आईपीएस अधिकारी होने चाहिए जबकि 79 पद रिक्त हैं।
कर्नाटक में 72 पद खाली हैं जबकि उनकी निर्धारित संख्या 215 है।