Ad

वृन्दावन में नेपाली समाज का डेढ़ सदी पुराना वृद्धाश्रम ढहाया

{मथुरा,उत्तर प्रदेश}वृन्दावन में नेपाली समाज का डेढ़ सदी पुराना वृद्धाश्रम ढहाया
वृन्दावन स्थित भजनकुटी नामक आश्रम को कुछ लोगों ने कथित तौर पर ढहा दिया।
आश्रम में वृद्ध विधवा महिलाएं+ साधु + विद्यार्थी रहते थे।
पोलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने आश्रम में घुसकर पहले तो हवा में गोलीबारी की और फिर जेसीबी मशीनों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों को पीटा भी गया।
अपुष्ट सूचना के अनुसार आश्रम के चार साधुओं को हमलावर साथ ले गए।
भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य के अनुसार यह आश्रम नेपाली समाज के लोगों ने करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व स्थापित किया था। आश्रम में नेपाल से आई करीब 40 विधवाएं और साधु-संत रहते हैं। नेपाली छात्रों को भी यहां संस्कृत एवं हिन्दू धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कराया जाता है।
आरोप लगाया गया है के घटना के दौरान पुलिस से भी मदद मांगी गई जो नहीं मिली।
इस घटना के बाद गुस्साए संतों और लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर जाम लगा दिया ।