Ad

वित्त मंत्रालय ने सीईऐ अरविन्द का बचाव करते हुए”स्वामी”की धार को तत्काल भोथरा किया

[नई दिल्ली ] वित्त मंत्रालय ने स्वामी की धार को तत्काल भोथरा करते हुए सी ई ऐ का बचाव किया
गौरतलब हे के बी जे पी के वरिष्ठ नेता फायरब्रांड सुब्रमनियन स्वामी ने आर बी आई के रघुराजन के बाद सी ई ऐ अरविन्द सुब्रमनियन पर निशान साधा है स्वामी ने तीन साल पुराने घटनाक्रम के आधार पर वित्त सलाहकार अरविन्द को भारत विरोधी और अमेरिका परस्त बता कर अरविन्द की बर्खास्तगी की मांग की है|वित्त मंत्रालय ने अरविन्द सुब्रमनियन की नियुक्ति को सही ठहराते हुए कहा के अरविन्द के आई पी आर[IPR] सरीखे मुद्दों पर विचारों से मंत्रालय अवगत थे इसीलिए स्वामी के विरोध को कोई महत्त्व नहीं दिया गया |भाजपा सरकार ने अक्टूबर २०१४ को आई आई एम अहमदाबाद के अरविन्द सुब्रमनियन को वित्त मंत्रालय में सी ई ऐ बनाया था
स्वामी ने ट्वीट किया है के
१३ मार्च २०१३ को अरविन्द सुब्रमनियन ने यूएसऐ की कांग्रेस में भारतीय फार्मास्युटिकल्स इंटरेस्ट पर कुठाराघात करने की सलाह दी थी इसी आधार पर स्वामी ने अरविन्द की बर्खास्तगी की मांग की है |