Ad

राज्यपाल बी सी जोशी ने युवाओं को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया

राज्यपाल बी एल जोशी ने आज मंगलवार को दीक्षांत समारोह में उपाधियाँ प्रदान की ,मेरठ में एक पुस्तकालय का उदघाटन किया और राष्ट्र के विकास पुस्तकों और युवाओं के योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला|

राज्यपाल बी सी जोशी ने युवाओं को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया


श्री जोशी ने आज सुबह एन ऐ एस कालेज के पुस्तकालय का विधिवत उदघाटन किया और पंडित नानक चाँद की प्रतिमा का माल्यार्पण करके कालेज संस्थापक को श्रधांजलि अर्पित की |यहाँ अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र के विकास में बेहद सहायक है युवाओं के ज्ञान वर्धन के लिए पुस्तकों का बखूबी उपयोग किया जाना चाहिए|इसके पश्चात उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में कुल सचिव ॐ प्रकाश द्वारा संचालित भव्य २४वे दीक्षांत समारोह में उपाधियाँ वितरित की| और सभी को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया| कुलपति वी सी गोयल ने अथितियों का स्वागत किया|इससे पूर्व एन सीसी के केडेट्स द्वारा राज्यपाल को सलामी भी दी गई | आज सुबह से ही समारोह स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया | राज्य पाल के साथ उनकी पोती भी थी कुछ छात्रों ने आज कमिशनरी चौराहे पर पुतला भी फूँका |

Comments

  1. Thanks like your राज्यपाल बी सी जोशी ने युवाओं को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया | Jamos News and Features