Ad

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अंतराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को[UNESCO ]में भारत का दोबारा चयन

अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अंतराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को[UNESCO ] में भारत का दोबारा चयन किया गया | इस बार चुनाव मैदान में दस देश थे, जिसमें से भारत को मिले वोटों की संख्या सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई है।इससे पूर्व 2006-2010 के लिए भी चयन हुआ था।
अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति में अगले चार वर्षों (2014-2018) के लिए भारत का चयन हुआ है।
यूनेस्को मुख्यालय, पेरिस में 4 जून 2014 , को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए कन्वेंशन के सदस्य देशों की महासभा ने भारत का चयन किया। इस चुनाव में सदस्‍य राज्‍यों की तरफ से कुल 142 मत पड़े थे जिसमें से 135 मतों से भारत ने चुनाव जीता।
अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति के 24 सदस्‍य हैं और इन्‍हें चार वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है। समिति का मुख्य कार्य अमूर्त के महत्व के प्रति स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है।
अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति में भारत का दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले, 2006-2010 में इसका चयन हुआ था।