Ad

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को कौन का मच्छर काट गया है ?


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक भाजपाई चिन्तक

ओये झल्लेया ये हसाड़ी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को कौन का मच्छर कट गया है की रोजाना कोई न कोई विवाद पैदा करके पार्टी को भ्रष्ट कांग्रेस के सम कक्ष करते जा रहे हैं| देखो ना अब गडकरी जी ने भोपाल में महिलाओं की पत्रिका ओजस्विनी के एक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की तुलना दाऊद इब्राहिम से करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। गडकरी जी को दोनों का आईक्यू लेवल एक समान दिखाई दे रहा है | बताया गया है की दोनों की जिंदगी की दिशा अलग थी। एक ने इसका इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिए किया तो दूसरे ने गुनाह के लिए किया। भ्रष्टाचार के आरोपों की मार झेल रहे गडकरी जी की यह तुलना पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। कांग्रेस को नई उर्जा दे सकती है|

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को कौन का मच्छर कट गया है

झल्ला

भाई साहब पुराने लोग कह गए हैं कीजब मुश्किलें बढती हैं तो खुद बखुद आसन हो जाती है|अर्थार्त अच्छे बुरे का भेद नहीं रहता |सत्ता सुख और सुख के आगे कुछ नहीं रहता |सत्ता की इस पराकाष्ठ के बाद तो बुद्धि आम जन भावनाओं के[आप की भाषा में ] विपरीत होने लगती है |बोले तो विनाश शुरू हो जाता है यानि विनाश काले विपरीत बुधि|

Comments

  1. Grrr. “doesn’t.” I blame AutoMistake.