Ad

केंट बोर्ड के वार्ड सात में सात की जमानत जब्त

: कैंट बोर्ड के वार्ड 7 का प्रतिनिधित्व करने की मुख्य लड़ाई में १०० मतों से हारी भाजपा प्रत्याशी ममता गुप्ता ने अब उपचुनाव में ११ गुना अधिक रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।
उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपाध्यक्ष समर्थित सुनीता अरोड़ा को 1185 मतों के अंतर से पराजित किया।
वार्ड सात के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है| भाजपा विधायक और सांसद समर्थित ममता गुप्ता को कुल 1733 वोट मिले+ चार सभासदों का साथ भी सुनीता को बड़ी हार से नहीं रोक सका उन्हें 548 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सुशीला सिंह 537 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। , ।
भारी सुरक्षा के बीच मतगणना सोमवार सुबह दस बजे कैंट बोर्ड कार्यालय पर शुरू हुई। कुल 3745 वोट पड़े थे।

मतगणना के दौरान 154 वोट निरस्त कर दिए गए।

जैसे ही ममता की जीत की घोषणा हुई तो कुछ समर्थकों ने गुलाल उड़ाया और पटाखें भी फोड़े
समर्थकों ने बारिश के बीच जुलूस निकालकर जश्न मनाया। भाजपा ने भी इस चुनाव को साख का प्रश्न बना लिया था। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

वोट मिले

यदपि ममता गुप्ता अधिक उनके विपक्षियों को वोटें मिली है मगर अपोजिशन बतान होने के कारण भाजपा का परचम फहराया जा सका
इस उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे| विजेता ममता गुप्ता को छोड़ शेष सभी सातों की जमानत जब्त हो गई। 3745 वोट पड़े थे। इसमें 154 रद्द हो गए। ममता गुप्ता १७३३+सुनीता अरोड़ा ५४८+सुशीला सिंह ५३७+रेखा सोनकर ३९+सिम्पल सिंह २२४+शबाना बेगम ७४+शालू ३२+अंजू को २९ मत ही मिले

बताते चलें कि इस उपचुनाव को भाजपा की बागी केंट बोर्ड उपाध्यक्षा और भाजपा में प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया गया था \इधर चारों सभासद तो उधर पूरी भाजपा पार्टी चुनाव में उतरी थी |इसीलिए चुनाव के दौरान जाली वोटों का शोर हुआ समर्थकों में मारपीट भी हुई|केंट बोर्ड की उपाध्यक्षा शिप्रा रस्तोगी और उनके पति सुधीर रस्तौगी का इस्तीफ़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई ने स्वीकार कर लिया है इसके फलस्वरूप भाजपा की झोली में फिलहाल केवल नगर निगम ही रह गया है केंट बोर्ड बाहर हो गया है अब केंट बोर्ड पर भी अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए पार्टी द्वारा जोड़ तोड़ किये जाने की चर्चा है