Ad

निर्मल खत्री बने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

|निर्मल खत्री को प्रदेश अध्यक्ष बना कर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पार्टी का चेहरा बदलने की कवायद शुरू कर दी है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फैजाबाद से पार्टी के सांसद निर्मल खत्री उत्तरप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।इन्हें रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर लाया गया है| श्री खत्री पर पार्टी ने लोकसभा के लिए 2014 में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी भी डाली है।
विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पांच साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहीं।

आचार्य नरेन्द्र देव के नाती निर्मल खत्री 1970 के दशक में कांग्रेस से जुड़े और उन्हें 1982 में युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।