Ad

भाजपा के कुनबे में पीस पार्टी के महा सचिव डॉ एम् जे खान समर्थकों के साथ शामिल हुए

भाजपा में शामिल होते अल्पसंख्यक पीस पार्टी के डॉ एम् जे खान और उनके समर्थक

भाजपा में शामिल होते अल्पसंख्यक पीस पार्टी के डॉ एम् जे खान और उनके समर्थक

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा]ने अल्प संख्यकों को अपने कुनबे में शामिल करने अभियान शुरू कर दिया है इसी कड़ी में आज पीस पार्टी के महा सचिव और पत्रकार एम् जे खान को अपने २०० पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल किया गया|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में इन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई |सुनीलचौधरी+सुधीर त्यागी+परवेज आलम+शमीम अहमद+हरीश त्यागी+डॉ मुख़्तार आलम+ आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की|
डॉ खान मुस्लिमों की सर्वोच्च संस्था इंडियन मुस्लिम रिसर्च एंड कोआर्डिनेशन सेंटर के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं|
अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने कहा के चुनावों में जीत का निर्धारित लक्ष्य २७२+को प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग+विशेष कर मुस्लिम युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा|डॉ एम् जे खान के भाजपा में आ जाने से अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए पार्टी के प्रयास तेज हो सकेंगे |